LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: मुहर्रम के जुलूस में दिखा 'ऑपरेशन सिंदूर' का जोश, ताजिया के साथ फाइटर प्लेन और भारत माता की जय के नारे की गूंज

Bihar News: मोहर्रम का महीना जहाँ एक ओर शोक और श्रद्धा का प्रतीक होता है, वहीं इस बार कटिहार के सलामत नगर मोहर्रम कमेटी ने ताजिया जुलूस को एक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग कर अलग ही उदाहरण पेश किया।

enthusiasm of Operation Sindoor was seen in the Muharram pro
मुहर्रम के जुलूस में दिखा 'ऑपरेशन सिंदूर' का जोश- फोटो : reporter

Bihar News: मोहर्रम का महीना जहाँ एक ओर शोक और श्रद्धा का प्रतीक होता है, वहीं इस बार कटिहार के सलामत नगर मोहर्रम कमेटी ने ताजिया जुलूस को एक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग कर अलग ही उदाहरण पेश किया। जुलूस में 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज, भारत माता की जय के नारों के साथ, राष्ट्रीय एकता और सैन्य शौर्य का उत्सव बन गया। जुलूस में एक फाइटर प्लेन की शक्ल में ताजिया मॉडल तैयार किया गया था, जिसे देखने उमड़ी भीड़ ने खूब सराहा। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की महिला वीरांगनाओं — विंग कमांडर वामिका सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी के कट-आउट भी लगाए गए थे। इस प्रस्तुति ने संदेश दिया कि मुल्क की हिफाजत में महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे हैं।

जुलूस में शामिल सलामत नगर मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर हिंदुस्तान को कोई आंख दिखाएगा, तो हर मुसलमान इस वतन के लिए अपनी जान देने को तैयार है।"मोहर्रम सिर्फ मातम नहीं, हुसैनियत का पैगाम है और हुसैनियत बताती है कि जुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाओ, चाहे कीमत जान ही क्यों न हो।"

इस बार ताजिया के साथ भारत का नक्शा, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, और ‘ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद’ जैसे नारों के बैनर भी लगे थे, जो दर्शाता है कि धर्म और देशभक्ति साथ-साथ चल सकते हैं।

NSIT
Nsmch

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जोश देखने को मिला है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सैन्य कार्रवाई की कल्पना को राष्ट्रीय गौरव के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। कटिहार के इस जुलूस ने उस भावना को धार्मिक और सामाजिक संदर्भ में जोड़कर एक नई ऊँचाई दी है।

कटिहार का यह जुलूस एक नई सोच की ओर इशारा करता है  जहाँ मजहब के साथ वतनपरस्ती को भी इज्जत मिलती है। यह बताता है कि मुस्लिम समुदाय भी आतंक और अलगाव की छवि से बाहर निकलकर देशभक्ति और एकता का नया चेहरा प्रस्तुत कर रहा है।यह जुलूस सिर्फ ताजिया नहीं था, बल्कि मुल्क की हिफाजत में दिए गए एक सलीकेदार सलाम का नाम है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह