LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: कटिहार में अतिक्रमण पर सख़्ती, रोड और नाले पर बुलडोजर की गूँज, निगम का विशेष अभियान जारी

रोड और नाले के ऊपर अवैध कब्ज़ों को हटाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जुर्माना लगाने की भी व्यवस्था है।..

Encroachment Crackdown in Katihar
रोड और नाले पर बुलडोजर की गूँज- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। रोड और नाले के ऊपर अवैध कब्ज़ों को हटाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जुर्माना लगाने की भी व्यवस्था है। हालांकि मजिस्ट्रेट की भूमिका में मौजूद नगर निगम अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह बुलडोजर अभियान नहीं है, लेकिन सप्ताह में दो दिन लगातार इस अभियान के तहत कार्रवाई की जाती है।

नगर निगम की टीम अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रभावित स्थानों पर पहुंचती है और अतिक्रमण करने वालों को फाइन भी करती है। इस कदम से नगर निगम का संदेश साफ़ है कि शहर में अवैध कब्ज़े बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के लिए यह कार्रवाई राहत और साफ़-सफाई सुनिश्चित करने वाली साबित हो रही है, वहीं अतिक्रमण करने वालों के लिए चेतावनी भी है।

अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मक़सद सिर्फ अवैध निर्माण हटाना नहीं, बल्कि शहर में यातायात, जल निकासी और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना है। इस अभियान के चलते रोड और नाले की सुरक्षा व पारदर्शिता बढ़ी है, और निगम का दावा है कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि कटिहार नगर निगम क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण भविष्य में न हो सके।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह