LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: महानंदा की जमीन पर कब्जे का खेल खत्म, प्रशासन के बुलडोजर के आगे अतिक्रमणकारियों की हेकड़ी पस्त

Bihar News: बिहार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बार फिर कानून का डंडा चला है।

Bihar News: महानंदा की जमीन पर कब्जे का खेल खत्म, प्रशासन के
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : SOCIAL MEDIA

KATIHAR : बिहार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एक बार फिर कानून का डंडा चला है। कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत बगुलागढ़ चौक के समीप महानंदा विभाग की जमीन पर जमे अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा। जैसे ही पीली मशीन आगे बढ़ी, वैसे ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वर्षों से सरकारी जमीन को अपनी जागीर समझ बैठे कब्जाधारियों की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं।

कार्रवाई के दौरान मौके पर अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणबीर कुमार के साथ अमदाबाद थाना की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। वर्दी का खौफ और प्रशासन की सख्ती ने किसी को भी विरोध की हिम्मत नहीं दी। पूरा ऑपरेशन पूरी तैयारी और सुरक्षा घेरे में अंजाम दिया गया, ताकि कानून-व्यवस्था पर कोई आंच न आए।

अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महानंदा विभाग के अभियंता द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर विधिवत आवेदन दिया गया था। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके, जब अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, राजाराम चौधरी, कृष्णा चौधरी, मंटू मंडल सहित कुल चार लोगों ने महानंदा विभाग की करीब 24 डीसमील जमीन पर अवैध कब्जा जमा रखा था। सरकारी भूमि पर बनाए गए ढांचे न सिर्फ नियम-कानून को ठेंगा दिखा रहे थे, बल्कि भविष्य में बाढ़ नियंत्रण और विभागीय कार्यों में भी बाधा बन सकते थे। ऐसे में बुलडोजर कार्रवाई को जरूरी बताया गया।

NSIT
Nsmch

जैसे ही अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं। यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली मुहिम है। अंचल पदाधिकारी ने दो टूक कहा कि आगे भी ऐसे ही अवैध कब्जों को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। बगुलागढ़ चौक पर चली इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा गर्म है। लोग कह रहे हैं कि अब प्रशासन ने साफ कर दिया है सरकारी जमीन पर कब्जा मतलब सीधी टक्कर कानून से। और इस टक्कर में आखिरकार जीत कानून की ही होगी।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह