LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

CM Nitish Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने कटिहार जिले को दी 166 करोड़ की सौगात, 145 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्धघाटन

CM Nitish Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार पहुंचे. जहाँ उन्होंने जिले को 166 करोड़ की सौगात दिया है. उन्होंने 146 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया...पढ़िए आगे

CM Nitish Pragati Yatra : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश
कटिहार पहुंचे नीतीश कुमार - फोटो : SOCIAL MEDIA

KATIHAR : प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कटिहार के कोढ़ा स्थित मॉडल पंचायत रामपुर पहुंच कई विकास योजनाओं की जिलेवासियों को सौगात दी है। उन्होंने आज कटिहार में करीब 166 करोड़ की लागत से 145 योजनाओं का उद्धघाटन व शिलान्यास किया। वे कोढ़ा के रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्मित पुस्तकालय और खेल मैदान का भी उद्घाटन किया। 

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौसला अफजाई भी किया। साथ ही नीतीश कुमार के द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण के क्रम में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर विकास कार्यो की जानकारी लिया। वहीँ सीएम ने राजेंद्र स्टेडियम में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी अनावरण किया। इस दौरान  मुख्यमंत्री के द्वारा मनिहारी स्थित गोगा बिल झील का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया गया । इसके आलावे शहर के शरीफ गंज में बन रहे अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का भी उन्होंने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक कर जिले में चल रही विकास कार्यो की जानकारी ली। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, केबिनेट मंत्री लेसी सिंह समेत कई वरीय अधिकारी और राजनीतिज्ञ भी मौजूद थे।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट