LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar School News: सरकारी स्कूलों के डिजिटलीकरण का डीएम ने किया निरीक्षण, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास में ऐसे पढ़ेंगे बच्चे

Bihar School News: कटिहार गांधी विद्यालय में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार के साथ कटिहार भी तेजी से डिजिटल शिक्षा की राह पर आगे बढ़ रहा है।

कटिहार डीएम
कटिहार डीएम ने किया निरीक्षण- फोटो : social media

Bihar School News: बिहार की शिक्षा व्यवस्था तेजी से डिजिटल होती जा रही है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं। सीमांचल के कटिहार जिले में शिक्षा विभाग मिशन मोड में विद्यालयों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में जुटा है।

स्कूलों में डिजिटलीकरण

जिले में वर्तमान में 61 विद्यालयों में आईसीटी लैब और 260 स्थानों पर स्मार्ट क्लास संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 110 नए स्थानों पर जल्द स्मार्ट क्लास शुरू होने वाले हैं, जिसके बाद कुल संख्या 431 डिजिटल क्लासरूम तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही जिले के विद्यालयों को लाइव क्लासेस से जोड़कर शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जा रहा है।

डीएम ने किया निरीक्षण

कटिहार गांधी विद्यालय में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार के साथ कटिहार भी तेजी से डिजिटल शिक्षा की राह पर आगे बढ़ रहा है। डिजिटल क्लास का हिस्सा बने छात्र-छात्राओं में आधुनिक तकनीक से सीखने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट