LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Delhi Red Fort Blast: लाल किला धमाके के बाद कटिहार रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, स्क्वाड डॉग से की गई सघन जांच

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला विस्फोट के बाद बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई। स्क्वाड डॉग की मदद से प्लेटफॉर्म, वाहन और सामानों की सघन जांच की गई।

Delhi Red Fort Blast
कटिहार रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा- फोटो : news4nation

दिल्ली के लाल किले में सोमवार (10 नवंबर 2025) की देर शाम हुए बम हादसे के बाद कटिहार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम हादसे की खबर के बाद रेलवे स्टेशन परिसर समेत रेलवे जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्म पर रेलवे सुरक्षा बल के की तरफ से स्क्वाड डॉग की मदद से सघन जांच की गई। 

कटिहार रेलवे सुरक्षा बल ईस्ट के पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव समेत कई सुरक्षा मामलों को मानको पर रखकर आज कटिहार स्टेशन परिसर की सुरक्षा हेतु सघन जांच की जा रही है। साथ ही स्क्वायड  डॉग के माध्यम से भी स्टेशन परिसर में खड़ी वाहन समेत सभी तरह के सामानों की जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति आने पर उससे त्वरित निपटा किया जा सकें। बताते चलें कि कटिहार रेलवे स्टेशन सीमांचल का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। और यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान की ओर जाते हैं और आते है।

कटिहार से श्याम कुमार सिंह