LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : गेमिंग एप के नाम पर साइबर ठगों ने शिक्षिका को किया कंगाल, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : गेमिंग एप के नाम पर साइबर ठगों ने शिक्षिक

KATIHAR : "गेमिंग एप" के नाम पर गैंग बनाकर साइबर क्राइम करने वाले एक आरोपी को कटिहार साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हाल के दिनों में ही शिक्षिका के अकाउंट से आरोपियों ने 'गेमिंग एप' के माध्यम से अधिक मुनाफा का लालच देकर 24 लाख उड़ाये थे। कटिहार साइबर थाना डीएसपी वसीम फिरोज ने इस मामले के खुलासा करते हुए कहा कि पूर्णिया बारहरा कोठी के रहने वाले विनोद कुमार साइबर अपराध के गैंग बनाकर बैंक अकाउंट में डाका डालने का यह काम पिछले कई महीनो से अपने गिरोह के साथ मिलकर कर रहा था। 

कटिहार पुलिस साइबर थाना में दर्ज मामले के आधार पर अनुसंधान करते हुए पूर्णिया के विनोद को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बैंक एकाउंट से सिर्फ एक महीने में डेढ़ करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है और शिक्षिका के बैंक अकाउंट से लूटे गए चौबीस लाख में अब भी पांच लाख इसी के अकाउंट में है। पुलिस इसके भी डिटेल को खंगाल रही है। 

साइबर थाना पुलिस ने इस मामले के उद्वेदन के साथ-साथ लोगों को सजग करते हुए कहा कि किसी भी तरीके से इस तरह के अवैध गेमिंग एप से हमेशा बचने की कोशिश करना चाहिए और किसी भी हाल में कोई भी गेमिंग एप के लिए बैंक अकाउंट को ऑटो डेबिट मोड में नहीं रखना चाहिए। नहीं तो किसी के साथ ऐसा ठगी हो सकता है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले से जुड़े पूरे साइबर ठग गिरोह को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट