LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' बनकर रह गया सिर्फ नारा, भारत में बढ़ गया भ्रष्टाचार, बिहार के कांग्रेस सांसद का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

भारत में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. इसका खुलासा ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में हुआ है. अब इसी पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है.

India Corruption rank
India Corruption rank- फोटो : news4nation

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' का नारा दिया था. लेकिन उनका यह नारा सिर्फ नारा बनकर रह गया है. आंकडे बताते हैं कि मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद भी देश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. यहाँ तक कि दुनिया के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार प्रभावित देशों की सूची में भारत की रैंकिंग लगातार गिरती जा रही है. अब इसे लेकर बिहार से आने वाले कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. 

कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत में भ्रष्टाचार बढ़ने के लिए मोदी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की करप्शन रिपोर्ट में भारत में भ्रष्टाचार बढ़ने के लिए मोदी सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया. 

तारिक ने लिखा, 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा के नारे की हकीकत देखें! 180 देशों की करप्शन रिपोर्ट बता रहा है कि भारत में भ्रष्टाचार बढ़ा, लिस्ट में 3 पायदान गिरकर 96वें नंबर पर आया।' दरअसल ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 11 फरवरी को अपनी 180 देशों की करप्शन रिपोर्ट जारी की. इसमें भारत की रैंकिंग 96 बताई गई है. यह वर्ष 2023 के 93 पायदान की तुलना में 2024 में 3 स्थान फिसलने का आंकड़ा है जिससे भारत अब इस रैंकिंग में 96 नंबर पर आ गया है. तीन स्थान के इस बदलाव का मतलब है कि भारत में पिछले एक वर्ष में भ्रष्टाचार बढ़ा है. 

भारत में भ्रष्टाचार

भारत की तुलना में पड़ोसी देशों में चीन 76वें नंबर पर बरकरार है. हालाँकि पाकिस्तान में भ्रष्टाचार बढ़ा है. पाकिस्तान पिछले एक वर्ष में 133 से 135वें नंबर पर आ गया है. इसी तरह श्रीलंका इस लिस्ट में 121 नंबर पर है जबकि बांग्लादेश 149वें नंबर पर है. वहीं दुनिया में सबसे भ्रष्टाचार डेनमार्क में है जो ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में पहले नंबर पर है. अमेरिका 28 तो रूस इस लिस्ट में 154 नंबर पर है. 

NSIT
Nsmch

मोदी सरकार निशाने पर 

भारत की रैंकिंग में आई इसी गिरावट को लेकर अब तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के समय से लगातार नारा दिया है कि 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा'. लेकिन उसके बाद भी देश में करप्शन के मामले बढ़े हैं. अब इसे भी तारिक अनवर ने मुद्दा बनाते हुए सवाल किया है कि जब पीएम मोदी का नारा 'ना खाऊंगा ना खाने दूंगा' का है तो देश में भ्रष्टाचार बढ़ने का यह आंकड़ा कैसे आ रहा है.