LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

कांग्रेस सांसद जनता के कंधे पर सवार, बाढ़ निरीक्षण की तस्वीर ने मचाई सियासी हलचल

सांसद अपने दो दिवसीय दौरे पर जब बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करने पहुंचे तो कुछ ऐसा नज़ारा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चा छेड़ दी।

Congress MP Tariq anwar
कांग्रेस सांसद जनता के कंधे पर सवार- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक वीडियो ने गर्मी बढ़ा दी है। सांसद तारिक अनवर अपने दो दिवसीय दौरे पर जब बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना करने पहुंचे तो कुछ ऐसा नज़ारा सामने आया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चा छेड़ दी।

मामला बरारी और मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के धुरियाही पंचायत, शिवनगर सोनाखाल का है। सांसद पहले तो ट्रैक्टर पर सवार होकर सुदूर इलाकों तक पहुंचे, लेकिन जब पानी और कीचड़ से लथपथ रास्ते पर पांव टिकाना मुश्किल हुआ तो जनता ने ही अपने कंधों पर उठाकर नेताजी को बाढ़ग्रस्त इलाक़ा पार कराया।

वीडियो के सामने आते ही इसे लेकर तरह-तरह की व्याख्याएँ होने लगीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि सांसद का मक़सद जनता की समस्याओं को नज़दीक से समझना था। उनकी तबीयत कुछ ख़राब होने की वजह से वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों ने ख़ुद प्यार और सम्मान से उन्हें कंधे पर उठाया। यह तस्वीर सांसद और जनता के बीच रिश्ते की मज़बूती दिखाती है।

हालांकि विपक्ष और राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या यह जनता का सम्मान है या नेताजी की असुविधा का प्रतीक? जो भी हो, तस्वीर ने राजनीति को नए बहस के मोड़ पर ला खड़ा किया है।

NSIT
Nsmch

कटिहार की धरती पर अक्सर बाढ़ को लेकर नेताओं के वादे और दौरों की चर्चा होती रही है, मगर इस बार का दृश्य अलग है। जनता के कंधे पर सांसद—यह प्रतीकात्मक तस्वीर अब आने वाले दिनों तक बिहार की राजनीति में तर्क और व्यंग्य दोनों का मुद्दा बनी रहेगी।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह