LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar weather forecast: सीमांचल-कोसी में शीतलहर का कहर, सर्द हवा बनी खामोश कातिल, ठंड से लोग आतंकित

Bihar weather forecast: पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र में सुबह और रात के अंधेरे में बह रही बर्फीली हवा मानो साज़िश के तहत मासूमों को निशाना बना रही हो।

Cold wave grips Seemanchal Kosi
सीमांचल-कोसी में शीतलहर का कहर- फोटो : reporter

Bihar weather forecast: पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र में शीतलहर अब मौसम नहीं, बल्कि खामोश बीमारी की तरह वार कर रही है। सुबह और रात के अंधेरे में बह रही बर्फीली हवा मानो साज़िश के तहत मासूमों को निशाना बना रही हो। कंपकंपा देने वाली ठंड ने सबसे ज़्यादा असर बच्चों और बुज़ुर्गों पर डाला है, जिनके लिए यह मौसम किसी खुले खतरे से कम नहीं।

गली-कूचों और चौक-चौराहों पर पसरी ठंड ऐसी है कि रात होते ही सड़कें डर के साए में चली जाती हैं। बेघर लोग, जो पहले ही ज़िंदगी की मार झेल रहे हैं, इस शीतलहर के सामने सबसे कमजोर कड़ी बन गए हैं। ठंडी हवा उनकी हड्डियों तक उतर रही है, जैसे कोई अदृश्य मुजरिम लगातार हमला कर रहा हो।

हालात की गंभीरता को देखते हुए कटिहार नगर निगम ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर के तमाम वार्डों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि इस ठंड के आतंक को कुछ हद तक काबू में किया जा सके। अलाव की लौ को यहां राहत की गवाह माना जा रहा है, जो अंधेरी और सर्द रातों में ज़िंदगियों की हिफ़ाज़त कर रही है।

सबसे बड़ी राहत उन लोगों के लिए है, जो सड़कों पर रात गुज़ारने को मजबूर थे। नगर निगम ने उनके लिए रैन बसेरा खोल दिया है। यहां ठंड से बचाव, छत और सुकून तीनों की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में ठहरे लोग इस इंतज़ाम से संतुष्ट दिख रहे हैं और मानते हैं कि यह ठंड के खिलाफ प्रशासन की फौरन कार्रवाई है।

NSIT
Nsmch

कटिहार नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि बेघर और वृद्धजनों को शीतलहर से बचाने के लिए रैन बसेरा में रहने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। साथ ही पूरे शहरी इलाके में अलाव जलाकर इस ठंड के अपराध को नाकाम करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह