LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

सीएम नीतीश ने कटिहार जिले को दी बड़ी सौगात, एक साथ  242 योजनाओं का शुभारंभ

CM Nitish
CM Nitish - फोटो : news4nation

Nitish Kumar :  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज कटिहार जिले के समेली प्रखंड के नरहिया पंचायत स्थित प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय परिसर से 583 करोड़ रुपये लागत की कुल 242 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 73.59 करोड़ रुपये की लागत से 224 योजनाओं का उद्घाटन एवं 332.53 करोड़ रुपये की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। 

इनमें 14 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से प्रगति यात्रा के क्रम में घोषित आजमगढ़ प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्य, 193.65 करोड़ रुपये की लागत से कटिहार रेल मंडल के रेलवे समपार (कटिहार-मुकिरिया) संतोषी चौक एवं (कटिहार-जोगबनी) साहेबपारा चौक के बीच सड़क ऊपरी पुल (आर०ओ०बी०) के निर्माण कार्य, 10.22 करोड़ रुपये की लागत से गोगाबील झील का संरक्षण एवं पर्यटन स्थल के रुप में सौंदर्गीकरण कार्य सहित अन्य 235 योजनाओं का शिलान्यास तथा 10.74 करोड़ रुपये की लागत से कटिहार जिले के विभिन्न पंचायतों में 116 खेल मैदानों के निर्माण कार्य, 5.13 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्र, सालमारी (आजमनगर), 5.14 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्र, बलिया बेलौन (कदवा) सहित कुल अन्य 217 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों, पेंशनधारी लाभुकों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान सलाहकारों का मासिक मानदेय 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने, रसोइयों का मासिक मानदेय 1650 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये करने, गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये करने, कलाकार पेंशन योजना के तहत कलाकारों को 3 हजार रुपये पेंशन देने, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने, लेखापाल सह आई०टी० सहायक का मानदेय 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का मार्जिन मनी 90 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 137 रुपये प्रति क्विंटल करने तथा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री देने से लोगों को काफी राहत मिली है। 

इसके साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षकों का मानदेय 7500 रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये करने, समस्त ग्रामीण आवास सहायकों का मानदेय 16540 रुपये से बढ़ाकर 19675 रुपये करने, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये करने, सहायक जीविका कैडरों के मानदेय में दो गुनी वृद्धि करने से सभी लाभुक काफी प्रसन्न हैं। इससे हमारा मनोबल बढ़ा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने, महिलाओं के उत्थान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है। प्रारंभ से ही हमलोग सबके उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है। आप सभी के सहयोग से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आप सभी मिलजुल कर रहें। आप के सहयोग और सरकार के प्रयास से बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।