LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar School Closed: 10 जनवरी तक बंद हुए 8वीं तक के स्कूल, बिहार में शीतलहर का कहर जारी , कांपती ठंड में राहत की सांस

Bihar School Closed:Bihar School Closed: बिहार में भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख़्त और एहतियाती कदम उठाया है।

Bihar School Closed: 10 जनवरी तक बंद हुए 8वीं तक के स्कूल, ब
10 जनवरी तक बंद हुए 8वीं तक के स्कूल- फोटो : social Media

Bihar School Closed: बिहार में भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख़्त और एहतियाती कदम उठाया है। कटिहार प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए विशेष आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत कटिहार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों जिसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यानी कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए आंशिक छूट दी गई है। इन कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां संशोधित समय-सारणी के तहत संचालित होंगी। आदेश के मुताबिक, कक्षा 9 और उससे ऊपर के विद्यालय सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक ही चलेंगे, ताकि बच्चे सुबह की कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें।

जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रहेगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे, ताकि छोटे बच्चों को पोषण के साथ-साथ ठंड से भी राहत मिल सके।

NSIT
Nsmch

प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए हरसंभव एहतियाती उपाय किए जाएं।

स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा, जबकि विद्यालयों और विभागों से जुड़े प्रशासनिक कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे। जिला प्रशासन के इस फैसले को बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक ज़रूरी और संवेदनशील कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह