LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, अचानक कटिहार स्टेशन पहुंचे, अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश

Bihar News: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कटिहार रेलवे स्टेशन के आधुनिककरण की योजना का खुलासा किया। ..

Chairman of Railway Board
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण- फोटो : reporter

Bihar News:कटिहार रेलवे स्टेशन पर देर रात अचानक पहुंचे रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 6500 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

साथ ही वंदे भारत सहित चार नई ट्रेनें भी गंतव्य स्टेशनों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएंगी। सतीश कुमार ने बताया कि यह रेल परियोजनाओं का पूरा पैकेज बिहारवासियों के लिए सुविधा और विकास का बड़ा तोहफ़ा है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कटिहार रेलवे स्टेशन के आधुनिककरण की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पुराने कटिहार मॉडल स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़कर इसे नया और आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर अनुभव देना और स्टेशन की सौंदर्य व कार्यक्षमता दोनों को बढ़ाना है।

देशभर में 1337 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। अब तक 105 स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया जा चुका है। बाकी बचे स्टेशनों का विकास 2027-28 तक पूरा कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

सतीश कुमार ने इंडो-नेपाल रेल कनेक्टिविटी की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड सजग है और परियोजना जल्द ही गति पकड़ेगी, ताकि भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क मजबूत हो सके।

इस उद्घाटन और शिलान्यास से न केवल बिहार के अंदर रेल नेटवर्क मजबूत होगा, बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं वाला बेहतर अनुभव मिलेगा। वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से यात्रा समय कम होगा और ट्रेन की सुविधा में भी सुधार होगा।

कटिहार स्टेशन का नया लुक और पूरे राज्य में आधुनिक स्टेशनों का जाल बिहारवासियों के लिए विकास और सुविधा की नई इबारत साबित होगा।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह