LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Teacher News: BPSC TRE-1 और 2 के पूरक परिणाम के बाद 111 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Bihar Teacher News: बीपीएससी के टीआरई-2 के पूरक परिणाम में प्रदेश भर से करीब 1256 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें कटिहार जिले के 111 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र दिया गया है।

BPSC TRE 1 and 2
बीपीएससी शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र - फोटो : social media

Bihar Teacher News: बीपीएससी द्वारा आयोजित टीआरई-1 और टीआरई-2 के पूरक परिणाम जारी होने के बाद शनिवार को कटिहार जिले के 111 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र सौंपा गया। जिले के हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राहुल चंद्र चौधरी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

1256 अभ्यर्थी हुए थे सफल 

डीईओ राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि बीपीएससी के टीआरई-2 के पूरक परिणाम में प्रदेश भर से करीब 1256 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें कटिहार जिले के 111 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने पदस्थापित विद्यालय में योगदान देना होगा।

अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र 

नियुक्ति पत्र मिलने के दौरान कई अभ्यर्थी भावुक भी नजर आए। पटना से आई अभ्यर्थी अंजू कुमारी ने कहा कि लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद उन्हें नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र मिला है। अब वे जल्द ही अपने विद्यालय में योगदान देकर सेवा प्रारंभ करेंगी।