LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News: बॉक्सर अमरजीत चौधरी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, 5 लाख की सुपारी में ली गई जान, प्रॉपर्टी विवाद बना खून की वजह

Bihar Crime News: खेल जगत के चमकते सितारे और प्रॉपर्टी डीलर अमरजीत चौधरी की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को हिला दिया था।

Bihar Crime News: बॉक्सर अमरजीत चौधरी मर्डर मिस्ट्री का खुला
बॉक्सर अमरजीत चौधरी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा- फोटो : NEWS 4 NATION

Bihar Crime News: कटिहार की धरती पर खेल जगत के चमकते सितारे और प्रॉपर्टी डीलर अमरजीत चौधरी की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को हिला दिया था। अब पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या 5 लाख रुपये की सुपारी पर कराई गई थी और इसके पीछे पुराना प्रॉपर्टी विवाद ही असली वजह था।

कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो लाइनर को गिरफ्तार किया है  जिन्होंने हत्यारों को अमरजीत की लोकेशन और मूवमेंट की पूरी जानकारी दी थी। यही दोनों आरोपी इस पूरे अपराध के "ग्राउंड सपोर्ट" थे।

पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश बेहद सटीक तरीके से रची गई थी। मास्टरमाइंड ने पहले रैकी करवाई, फिर शूटरों को बुलाकर तय किया कि कब और कहाँ वारदात को अंजाम देना है। सुपारी की रकम पाँच लाख रुपये में तय हुई थी। पुलिस ने बताया कि साजिशकर्ता यानी मास्टरमाइंड और असली शूटर की पहचान भी कर ली गई है और बहुत जल्द दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अमरजीत चौधरी न केवल कटिहार के बॉक्सिंग चैंपियन थे, बल्कि एक जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर के रूप में भी उनका रुतबा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में उनके कुछ ज़मीन सौदों को लेकर विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन्हीं सौदों में से एक विवाद ने आखिरकार खून की शक्ल ले ली।

NSIT
Nsmch

एसपी चौधरी ने कहा कि“यह कोई रैंडम क्राइम नहीं था, बल्कि एक प्लान्ड मर्डर था। अमरजीत की हत्या के पीछे एक संगठित साजिश थी, जिसमें स्थानीय संपर्कों की भूमिका अहम रही है।”

कटिहार पुलिस अब इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड तक पहुँचने के लिए विशेष टीम तैनात कर चुकी है। वहीं इलाके में इस हत्या के बाद से खौफ़ और ग़म का माहौल है। लोग अब भी यक़ीन नहीं कर पा रहे कि अपने दम पर खेल की दुनिया में नाम कमाने वाला अमरजीत इस तरह साजिश का शिकार हो जाएगा।

पुलिस का कहना है “बहुत जल्द पूरे गैंग का पर्दाफ़ाश होगा और हर किरदार सलाखों के पीछे होगा।”

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह