LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कटिहार में पांच दिनों से लापता किशोर का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : कटिहार में पांच दिनों से लापता किशोर का मिला शव

KATIHAR : जिले के  कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर नया टोला तीनघड़िया गांव से पांच दिन से लापता 12 वर्षीय चंदन कुमार का शव आज डोमाधार के नासी पर तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों को पानी में तैरता शव दिखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत कुरसेला पुलिस को दी गई। कुरसेला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान कराई। मृतक की दादी कारी मोसमात ने शव को अपने पोते चंदन कुमार के रूप में पहचान लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।

चंदन के पिता छट्ठू मंडल और माता दोनों प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी मानें तो चंदन 20 नवंबर से लापता था और इसकी प्राथमिकी कुरसेला थाना में दर्ज कराई गई थी। इधर, शव बरामद होने के बाद नवाबगंज पूरब टोला निवासी मृतक के मामा मुन्ना कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 हजार रुपये के लोन विवाद में चंदन का अपहरण कर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है। 

वहीं शव मिलते ही आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे 77 बांस बल्ला रोड पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक लंबी वाहन कतारें लगी रहीं। सूचना मिलते ही कुरसेला थान पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां लोग काफी आक्रोशित होकर नारेबाजी करते दिखे। वहीं थाना अध्यक्ष ओर जनप्रतिनिधि ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। हालांकि डीएसपी टू रंजन कुमार सिंह भी सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पहुंचे। मृतक बच्चे के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

वहीं, डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ आगे पता चल पाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट