LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Amrit Bharat : 17 जनवरी को रेलवे देगा बिहार को बड़ा तोहफा, लोगों मिलेगा पहली बार स्लीपर कोच में वंदे भारत और अमृत भारत की सुविधा, और भी बहुत कुछ

Amrit Bharat : भारतीय रेल यात्रियों के लिए 17 जनवरी को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। ...

Bihar Railways to Introduce Sleeper Coaches
17 जनवरी को रेलवे देगा बिहार को बड़ा तोहफा- फोटो : reporter

Amrit Bharat :  भारतीय रेल यात्रियों के लिए 17 जनवरी को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। पहली बार कटिहार रेल मंडल में स्लीपर कोच के साथ वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। इस ऐतिहासिक बदलाव से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रेल सेवाओं की नई दिशा भी तय होगी।

उत्तर पूर्वी रेलवे (एनएफआर) के तहत कटिहार मंडल को कुल सात ट्रेनों में यह तोहफा मिलने जा रहा है। इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस, एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और दो मेल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। यह सुविधा कटिहार रेल मंडल के लिए नई संभावनाओं और सुविधाओं का प्रतीक मानी जा रही है।

कटिहार रेल मंडल में निरीक्षण के लिए आए जीएम चेतन कुमार श्रीवास्तव ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के विशेष प्रयास से यह बदलाव संभव हुआ है। उनका कहना था कि रेल सुधार और यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे दौर में जब भारतीय रेल लगातार आधुनिक सुविधाओं को बढ़ा रही है, कटिहार रेल मंडल के लिए 17 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।

विशेष रूप से, वंदे भारत ट्रेन की स्लीपर कोच सुविधा से लंबी दूरी के यात्री अब आरामदायक सफर का अनुभव कर पाएंगे। वहीं, अमृत भारत एक्सप्रेस और मेल एक्सप्रेस में भी यात्रियों के लिए उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा के मानक लागू होंगे।

NSIT
Nsmch

इस फैसले के बाद कटिहार रेल मंडल की साख और क्षमता दोनों में इजाफा होगा। यह कदम न केवल रेल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और दैनिक आवागमन के लिहाज से भी क्षेत्र में नई रफ्तार लाएगा। 17 जनवरी को यह सुविधा शुरू होने के बाद कटिहार के यात्रियों के लिए यह दिन यादगार बन जाएगा।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह