LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR NIA Raid: बिहार में NIA की 8 घंटे तक चली छापेमारी, आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई, जानिए क्या क्या मिला?

BIHAR NIA Raid: बिहार में सोमवार को आतंकी साजिश को लेकर एनआईए की छापेमारी हुई। छापेमारी करीब 8 घंटे तक चली इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध सामान बरामद किए। वहीं 3 घंटे तक एक शख्स से पूछताछ भी की।

एनआईए
8 घंटे तक चली छापेमारी - फोटो : social media

BIHAR NIA Raid:  बिहार में आतंकी साजिश मामले में एनआईए की छापेमारी हुई। यह छापेमारी करीब 8 घंटे चली। इस दौरान टीम ने कई  संदिग्ध सामानों को बरामद किया। दरअसल, आतंकी साजिश मामले में चेन्नई से गिरफ्तार मोहम्मद अखलाक की निशानदेही पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कटिहार जिले के कई इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। सुबह 6 बजे शुरू हुई यह छापेमारी दोपहर 2 बजे तक करीब आठ घंटे चली।

8 घंटे तक चली छापेमारी 

जानकारी अनुसार एनआईए की टीम करीब 40 वाहनों के काफिले के साथ बरारी प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर, बालूघाट और सुखासन गांवों में पहुंची और एक साथ कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। टीम ने अखलाक के अलावा मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मुबारक, नूर आलम, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद निजाम, इसराफिल और रिजाबुल के घरों की भी तलाशी ली। छापेमारी के दौरान नूर आलम के घर से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किया गया। 

तीन घंटे तक मोहम्मद इकबाल से हुई पूछताछ 

वहीं, मोहम्मद इकबाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, हालांकि करीब तीन घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। एनआईए ने इसराफिल के घर पर भी तलाशी ली और दस्तावेजों व मोबाइल की जांच की। एजेंसी ने इस दौरान इसराफिल के भाई मुतालिब को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की और इसके संबंध में परिवार को आधिकारिक नोटिस भी सौंपा।

मोबाइल और सिम जब्त

रिजाबुल के घर पर भी छापेमारी की गई, लेकिन वह पहले से ही जेल में बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि नूर आलम के घर से मोबाइल और सिम जब्त किए गए हैं, हालांकि उनका कहना है कि उनका अखलाक से कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि अखलाक 5–6 महीने पहले गांव से चेन्नई गया था और राजमिस्त्री का काम करता था। पहलगाम घटना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था और तब से वह गांव नहीं लौटा है।

NSIT
Nsmch