LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Katihar attack: कटिहार में तीर-धनुष लेकर कॉलोनी में घुसे आदिवासी, सूअर चोरी के शक में हमलाृ, दो की हालत गंभीर

Katihar attack: कटिहार के अंबेडकर कॉलोनी में सूअर चोरी के शक पर आदिवासी समूह ने तीर-धनुष के साथ हमला कर दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस वजह से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी।

Katihar attack
तीर-धनुष से हुए हमले से मचा बवाल!- फोटो : news4nation

Katihar attack: कटिहार नगर थाना क्षेत्र के इमलीगाछ स्थित अंबेडकर कॉलोनी में बुधवार (19 नवंबर 2025) की शाम हड़कंप मच गया। मनिया के आदिवासी टोला के दर्जनों लोग तीर धनुष के साथ सूअर चोरी के आरोप लगाते हुए अंबेडकर (महादलित टोला) कॉलोनी में घुस आए और वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों ने कॉलोनी में पहुंचकर कई व्यक्तियों को लाठी डंडा से दौरा दौरा कर पीटा। इस हमले में शिवा बस्फोर और गिलहरियां बस्फोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घायलों के शरीर पर तीर से चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता समझी जा सकती है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी आरोपी जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल भेजा और कॉलोनी में शांति बहाल की।

क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल 

अंबेडकर कॉलोनी में हुए इस हमले के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हमले में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं स्थानीय नागरिक सबदर और किशन मालिक का कहना है कि मनिया आदिवासी टोला के लोग आरोप लगा रहे थे कि कॉलोनी के कुछ युवकों ने उनके यहां से शुगर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, इसी आधार पर वे समूह बनाकर कॉलोनी में पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

कटिहार से श्याम सिंह की रिपोर्ट