LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News: कटिहार में दिल दहला देने वाली वारदात! गोरा बच्चा होने के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: कटिहार के नारायणपुर गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या। पति सुकुमार को बच्चे पर शक था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

Bihar Crime News
पत्नी की गला काटकर हत्या- फोटो : social media

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 22 वर्षीय मौसमी दास की उसके पति ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। मौसमी दो छोटे बच्चों की मां थी, जिनमें सबसे छोटा बच्चा केवल तीन महीने का है।

बच्चे के रंग को लेकर पति को था शक

परिजनों के अनुसार, मौसमी ने करीब तीन महीने पहले दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की गोरी रंगत को देखकर पति सुकुमार दास को पितृत्व पर शक होने लगा। स्वयं उसका रंग सांवला होने के कारण वह इस बच्चे को अपना नहीं मानता था। इसी शक ने पति-पत्नी के संबंधों में लगातार तनाव पैदा कर दिया और दोनों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद बना हुआ था।

मायके में रुककर दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले सुकुमार अपनी पत्नी के मायके नारायणपुर पहुँचा और वहीं रुक गया। रात के अंधेरे में उसने मौसमी का गला धारदार हथियार से काट दिया। इतना ही नहीं, उसने उसके संवेदनशील अंगों पर भी कई वार किए।

वारदात के बाद वह सुबह होने से पहले ही मौके से फरार हो गया।मृतका के पिता षष्टी दास ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या का कारण पति का लगातार बढ़ता शक था, जिसके चलते वह आए दिन उसे प्रताड़ित करता था।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलने पर आबादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शादाब अहमद ने बताया कि आरोपी सुकुमार दास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।वारदात के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि मृतका के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।