LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कटिहार सदर अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, गरीब महिला के पेट से निकाला दो किलो का ट्यूमर, डॉक्टरों की मेहनत ने बदल दी जिंदगी

Bihar News:सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने वो कर दिखाया जिसकी मिसाल शायद पिछले पांच सालों में नहीं मिली।...

Bihar News : कटिहार सदर अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि,

Katihar:जिले का स्वास्थ्य विभाग जो अक्सर फ्लॉप मैनेजमेंट और बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों के निशाने पर रहता है, वहीं से इस बार एक ऐसी खबर आई है जिसने जिलेभर में उम्मीद की किरण जगा दी है। हसनगंज की रहने वाली गरीब महिला रुक्मिणी देवी पिछले कई महीनों से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थीं। आर्थिक तंगी के कारण बड़े अस्पताल या महंगे इलाज का सपना भी उनके लिए असंभव था। लेकिन कटिहार सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने वो कर दिखाया जिसकी मिसाल शायद पिछले पांच सालों में नहीं मिली।

डॉक्टर सावंत प्रेम और संजीदा परवीन ने मिलकर रुक्मिणी देवी का सफल ऑपरेशन किया और उनके पेट से लगभग डेढ़ से दो किलो वज़नी ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन कई घंटों तक चला और इसके बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। फिलहाल रुक्मिणी देवी पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर हैं।

इस सफलता के बाद कटिहार सदर अस्पताल के नाम की चर्चा पूरे जिले में होने लगी है। लोग सोशल मीडिया से लेकर अस्पताल परिसर तक यही कह रहे हैं कि जिस अस्पताल को लोग बदहाल कहते थे, वहीं अब इतनी बड़ी सर्जरी कर ली गई।”सबसे बड़ी बात यह है कि जिस महिला के लिए इलाज कराना नामुमकिन था, वही अब बिना किसी भारी खर्च के जिंदगी की नई शुरुआत कर रही है। इस ऑपरेशन ने गरीब मरीजों को भरोसा दिलाया है कि सरकारी अस्पतालों में भी बड़ी और जटिल सर्जरी संभव है।

कटिहार स्वास्थ्य विभाग की यह कामयाबी न सिर्फ एक महिला की जिंदगी बचाने की कहानी है बल्कि सरकारी अस्पतालों की छवि सुधारने का अवसर भी है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह