LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : कटिहार में हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बच्ची को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime : कटिहार में हथियारबंद बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फाय

KATIHAR : कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बड़ी भैसदियरा गांव में देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दो हथियारबंद अपराधियों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस सनसनीखेज घटना में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दीपिका कुमारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। 

स्थानीय निरंजन राय ने बताया कि रात के अंधेरे में दो अपराधी उनके घर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। घर में मौजूद परिजन दहशत में आ गए। इसी दौरान डर के मारे घर से बाहर निकल रही उनकी पोती दीपिका के बाएं हाथ की कोहनी में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। 

घटना को लेकर राधे चौकीदार ने बताया कि उनका पूर्व में तूफानी यादव से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश में तूफानी यादव अपने दो साथियों के साथ घर पहुंचा था। अपराधी उनके पुत्र की तलाश में आए थे और जानकारी न मिलने पर फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट