LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की प्रेमी की हत्या, खेत में फेंका शव, पुलिस ने महज 48 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को मकई के खेत में फेंक दिया. घटना के 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime : बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की प्रेमी
हत्या का खुलासा - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में रविवार को मक्के के खेत में मिले शव के मामले में पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद फरियाज (24 वर्ष), निवासी ईदगाह टोला, वार्ड संख्या 14, मनिहारी के रूप में हुई थी। शव अम्बा ईंट भट्टा के पास लीची बगान से सटे मक्के के खेत में पाया गया था। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मनोज कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया की घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना अध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी सुधांशु कुमार (21 वर्ष), वार्ड संख्या 15, को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके बहन से मृतक फरियाज का प्रेम संबंध था। इसी कारण उसने युवक की हत्या कर मकई के खेत में फेक दिया था। 

SDPO ने यह भी बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। मनोज कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मनिहारी पुलिस अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। इस केस में हमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर सफलता हासिल की है।”

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट