LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : हड़ताल से वापस लौटने की नोटिस के बाद डिप्रेशन में गया एम्बुलेंस कर्मी, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : हड़ताल से वापस लौटने की नोटिस के बाद डिप्रेशन मे

KATIHAR : कटिहार में 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ की हड़ताल के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। 6  दिनों से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों में से एक ने अपनी जान गंवा दी। जानकारी के मुताबिक जैन प्लस अधीनस्थ कार्यरत एंबुलेंस कर्मचारी धीरज कुमार महतो को हड़ताल से लौटने का अल्टीमेटम मिला था। इसी दबाव और मानसिक तनाव से आहत होकर धीरज गहरे डिप्रेशन में चला गया और आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली। 

धीरज जो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) के पद पर कार्यरत थे, दो दिन पहले घर से निकले थे और फिर लौटकर नहीं आए। परिजनों और साथियों की खोजबीन के बाद, छीटाबाड़ी रेलवे पटरी के पास उनका क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

वहीं साथी एंबुलेंस कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है और इस मौत का जिम्मेदार एम्बुलेंस से जुड़े एजेंसियों को ठहरा रहे है। साथ एजेंसियों से पचास लाख का मुआवजा की मांग की है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या शो कॉज लेटर और हड़ताल तोड़ने का दबाव इस मौत की असली वजह बना। वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े कर्मचारियों में अब उबाल और तेज हो गया है। 

कटिहार की इस दर्दनाक घटना ने सरकारी सिस्टम और कॉन्ट्रैक्ट कंपनियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट