LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कटिहार में सैकड़ों दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दुकानदारों ने कहा-सरकार को बदनाम करने की हो रही साजिश

Bihar News : कटिहार में सैकड़ों दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. दुकानदारों ने कहा की सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है......पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में सैकड़ों दुकानों पर चला प्रशासन का बुल
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : SHYAM

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों 'सम्राट मॉडल' बुलडोजर का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। नेशनल हाईवे 31 (NH-31) और स्टेट हाईवे 77 (SH-77) के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों फुटकर और स्थाई/अस्थाई दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के बड़े अभियान का हिस्सा है।

सड़क जाम की समस्या खत्म करने के लिए अभियान जारी

अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई को लेकर कुर्सेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह मैजिस्ट्रेट ने अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की वजह से आए दिन नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर घंटों लंबा जाम लगता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणमुक्त करने का मुख्य उद्देश्य जाम की समस्या को खत्म करना है और इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गरीब दुकानदार बने शिकार, राजनीति का आरोप

हालांकि, इस अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रभावित दुकानदारों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई सरकार को बदनाम करने और विपक्ष के लोगों को शिकार बनाने की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। उनका आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार के नाम पर अतिक्रमणमुक्त करवाने का बहाना बनाकर गरीब दुकानदार इसका शिकार हो रहे हैं।

सैकड़ों दुकानें ध्वस्त, रोजी-रोटी पर संकट

इस बुलडोजर कार्रवाई में सैकड़ों फुटकर और स्थाई/अस्थाई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। हाईवे किनारे अपनी छोटी दुकानें लगाकर आजीविका कमाने वाले गरीब दुकानदारों के सामने अब रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई उचित नोटिस नहीं दिया गया और अचानक की गई इस कार्रवाई ने उनकी पूरी पूंजी और कमाई का साधन छीन लिया है।

NSIT
Nsmch

जनहित बनाम राजनीतिक विरोध: प्रशासन अडिग

जहां एक ओर प्रशासन इस कार्रवाई को जनहित और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक बता रहा है, वहीं स्थानीय लोग और विपक्षी दल इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताकर विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए अतिक्रमणमुक्त करने का यह अभियान जारी रहेगा, जबकि प्रभावित दुकानदार और स्थानीय नेता इस कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट