LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 16 हज़ार लोगों पर नज़र, 107 का प्रस्ताव और बॉन्डाउन की तैयारी

Bihar News: दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सख़्त क़दम उठाए हैं।...

Bihar News: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट,  16 हज़ार लोग
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट- फोटो : reporter

Bihar News: दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ  को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सख़्त क़दम उठाए हैं। कटिहार ज़िले में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सख़्त क़दम उठाए हैं। भव्य और भक्तिमय आयोजन के बीच शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 हज़ार लोगों पर 107 का प्रस्ताव किया गया है, जबकि लगभग 6 लोगों को बॉन्डाउन में लिया गया है।

जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन हमेशा से खास पहचान रखता है, ऐसे में प्रशासन ने इस बार पूरी सतर्कता बरतने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में जिला शांति समिति की बैठक में डीएम और एसपी ने तमाम प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि “विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी और दुर्गा पूजा समितियों के साथ लगातार तालमेल बनाकर काम होगा।”

वहीं, एसपी ने साफ़ चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफ़वाह, भड़काऊ संदेश या उन्माद फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। थाना स्तर से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया सेल को एक्टिव किया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह