LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident : कटिहार में कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Bihar Road Accident : कटिहार में कोचिंग जा रहे छात्र को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : कटिहार में कोचिंग जा रहे छात्र को ट्रक
छात्र को ट्रक ने रौंदा - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोखड़ा चौक पर शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की जान चली गई। एक अनियंत्रित ट्रक ने बालक को इतनी बुरी तरह कुचला कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

मृतक बालक की पहचान प्राणपुर निवासी संजय महतो के पुत्र शिवम कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवम अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार शाम वह अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था। जैसे ही वह दोखड़ा चौक के समीप पहुँचा, कुम्हरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने दोखड़ा चौक पर टायर जलाकर आगजनी की और मुख्य सड़क को पूरी तरह बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन काफी मशक्कत और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन द्वारा देय मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद शिवम के ननिहाल और पैतृक गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रक इस मार्ग पर काल बने हुए हैं और प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए।

श्याम की रिपोर्ट