LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Road Accident : कटिहार में तेज रफ़्तार कार ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

Bihar Road Accident : कटिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है. इसी कड़ी में अनियंत्रित कार ने महिला को रौंद दिया. जिससे महिला की मौत हो गयी......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : कटिहार में तेज रफ़्तार कार ने महिला को
लोगों ने कार में लगाई आग - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार के कोढा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 31 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पवई पंचायत अंतर्गत पवई चौक के पास सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय महिला रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक वह सड़क पार कर रही थी।  तभी उसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मृतका की पहचान कोढा थाना क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत के मिर्जापुर वार्ड संख्या - 07 की रानी देवी उम्र 35 वर्ष..पति फुचूल साह के रूप में हुई है। 

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर घंटों जमकर हंगामा करने के बाद टक्कर मारने वाली कार को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद कार धू धू कर जल गया। मौजूद लोग अपने अपने मोबाइल में जलती कार का वीडियो बनाते दिखे। इस दौरान करीबन दो घंटा तक नेशनल हाईवे जाम रहा। दोनों तरफ गाड़ियों का कतार लग गयी। 

मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझाकर जाम छुड़ाकर  यातायात को सामान्य किया। फिलहाल  ग्रामीणों ने घटनास्थल के आसपास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वही घटना स्थल पर पहुंचे कोढा पुलिस अंचल के DSP ने लोगों को काफी समझा बुझाकर मामले को शांत किया।

दुर्घटना में मृत महिला के परिजन को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि मिलने के लिए आवेदन लेने और लोगों की ब्रेकर लगाने की मांग को पूरा करने के आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस कार से दुर्घटना हुई है वो किसी बैंककर्मी की है। हालाकि घटना के बाद जितने भी कार सवार थे। सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट