LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला ब्लैकमेलर, निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक एक युवती को ब्लैकमेल करने लगा. वह जबरन शादी करने पहुँच गया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला ब्लैकमेलर, निजी तस्वीर
दोस्ती के बाद धोखा - फोटो : SHYAM

KATIHAR : शेरवानी में सजा दूल्हा साथ में बारात… सब कुछ किसी फिल्मी सीन जैसा.... लेकिन कहानी का क्लाइमैक्स रोमांस नहीं जेल की सलाखों तक जा पहुंचा। कटिहार में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती कुछ ही दिनों में ब्लैकमेल के आरोप तक पहुंच गई। 

बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर समस्तीपुर के युवक और कटिहार के रहने वाली युवती के बीच बातचीत बढ़ी, भरोसा बना और दोनों ने निजी फोटो-वीडियो भी साझा किए। इसी बीच युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि “ना” सुनते ही युवक ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। 

ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक लड़की से मिलने का बहाना कर शेरवानी पहन बारात के साथ कटिहार के दुर्गा मंदिर पहुंच गया। लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और जबरन शादी का दबाव डालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। 

एएसपी अभिजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की युवती के शिकायत पर आरोपी निकेश झा को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट