LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : कटिहार में बड़ी चोरी का खुलासा, 27 लाख के जेवरात चोरी कांड में 5 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऑटो और नकदी किया बरामद

Bihar Crime : कटिहार में 27 लाख रूपये के ज्वेलरी चोरी कांड को लेकर पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीँ पुलिस ने ऑटो और नकदी भी बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : कटिहार में बड़ी चोरी का खुलासा, 27 लाख के जेवरा
बड़ी चोरी का खुलासा - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त 'न्यू मार्केट' स्थित वर्मा ज्वैलर्स में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। इस कार्रवाई से शहर के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है।

27 लाख की संपत्ति पर किया था हाथ साफ

घटना के संबंध में बताया गया कि अज्ञात चोरों ने शिवम कुमार वर्मा की दुकान 'वर्मा ज्वैलर्स' का ताला तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने दुकान से करीब 8 किलो चांदी, 16 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 3.7 ग्राम शुद्ध सोना उड़ा लिया था। पीड़ित व्यवसाई ने चोरी गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

SIT की जांच और CCTV का सहारा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधी और बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नूरूल आलम उर्फ नूरल, साहेब खान उर्फ शेख साहेब, सुंदर खान उर्फ मुन्ना, मो. तामिल राजा और ओंकार आलम के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने 1.3 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना, 72 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल एक तीन पहिया ऑटो बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की चेतावनी

नगर थाना पुलिस के अनुसार, गिरोह के सभी सदस्यों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क और चोरी के सामान खरीदने वालों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

श्याम की रिपोर्ट