LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर में चुनावी मैदान में उतरे 39 प्रत्याशी, तारापुर से सकलदेव बिंद ने लिया नाम वापस

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: नाम वापसी के अंतिम दिन तारापुर विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सह निर्दलीय उम्मीदवार सकलदेव बिंद और समिति कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मुंगेर में चुनावी मैदान में उ
मुंगेर में 39 प्रत्याशी - फोटो : IMTIYAZ

MUNGER : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मुंगेर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज निपिनकर ने समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन तारापुर विधानसभा क्षेत्र से वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष सह निर्दलीय उम्मीदवार सकलदेव बिंद और समिति कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद तारापुर विधानसभा से अब 13 उम्मीदवार, मुंगेर विधानसभा से 11, और जमालपुर विधानसभा से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39 प्रत्याशी अब 2025 की चुनावी जंग में अपनी किस्मत आज़माएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि 10 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जबकि 17 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि थी। 18 अक्टूबर को सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी की गई और 20 अक्टूबर को नाम वापसी का अंतिम दिन था। नाम वापसी के बाद अब संबंधित निर्वाचन अधिकारियों (ROs) द्वारा सभी उम्मीदवारों की अंतिम सूची EVM पर प्रिंटिंग के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक टीम को 12-12 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है, जो बूथों की स्थिति की लगातार समीक्षा करेंगी।

इसके अलावा, 20 कंपनियां सीआरपीएफ की जिले को आवंटित की गई हैं, जो अंदरूनी और ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का माहौल मजबूत करेंगी। जिलाधिकारी निखिल धनराज निपिनकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। किसी भी तरह की अव्यवस्था या आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी।

मुंगेर जिला प्रशासन की इस तैयारियों के साथ अब चुनावी रण पूरी तरह तैयार और सजग हो चुका है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही अब सियासी दांव-पेंच और जनसभाओं की रफ़्तार तेज़ होने वाली है। मुंगेर, तारापुर और जमालपुर की सीटों पर अब मुकाबला बहुकोणीय लेकिन सधे हुए अंदाज़ में होने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान