LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

30 गोलियां और 3 थानों की पुलिस: मिट्टू झा हत्याकांड के बाद कटिहार में हाई अलर्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

कटिहार में नए साल के पहले ही दिन हुई सागर झा उर्फ मिट्टू झा की नृशंस हत्या ने पूरे जिले को दहला दिया है। बेटी के जन्मदिन की खुशियों के बीच हुई इस वारदात को पुलिस आपसी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

30 गोलियां और 3 थानों की पुलिस: मिट्टू झा हत्याकांड के बाद क
30 गोलियां और 30 थानों की पुलिस: मिट्टू झा हत्याकांड के बाद कटिहार में हाई अलर्ट, एक आरोपी गिरफ्तार- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के कटिहार में नए साल के पहले ही दिन हुई सागर झा उर्फ मिट्टू झा की नृशंस हत्या ने पूरे जिले को दहला दिया है। बेटी के जन्मदिन की खुशियों के बीच हुई इस वारदात को पुलिस आपसी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने SDPO के नेतृत्व में SIT गठित कर एक आरोपी नीतीश यादव को गिरफ्तार किया है. मृतक के आपराधिक इतिहास के चलते पुलिस हत्या के पीछे गैंगवार या आपसी रंजिश की आशंका पर जांच कर रही है.

बेटी के जन्मदिन पर केक लेने गया था पिता, मिलीं 30 गोलियां

कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में सागर झा उर्फ मिट्टू झा अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए केक खरीदने बाजार गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में तीन गोलियां लगने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के संकेतों के बाद यह खुलासा हुआ कि उन्हें करीब 30 गोलियां मारी गई थीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूँज उठा और मिट्टू झा की मौके पर ही मौत हो गई।

SIT का गठन और 3 थानों की पुलिस अलर्ट

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए कुरसेला, पोठिया, फलका, कोढ़ा और बरारी समेत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को सक्रिय किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं ताकि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

NSIT
Nsmch

एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 6 पर नामजद प्राथमिकी

मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने कुल 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य हमलावरों के सुराग मिल सकें। पुलिस का दावा है कि अन्य नामजद अपराधियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।