LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

SHIVDEEP LANDE NEWS - बिहार के सुपरकॉप IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर, अधिसूचना जारी

SHIVDEEP LANDE NEWS - बिहार के सुपर कॉप आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हस्ताक्षर के बाद केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। वर्तमान में शिवदीप लांडे ट्रेनिंग के आईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

SHIVDEEP LANDE NEWS - बिहार के सुपरकॉप IPS शिवदीप लांडे का इ

PATNA - आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर किया है। इसकी अधिसूचना राष्ट्रपति भवन ने जारी की है। आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिजाइन करने की घोषणा की थी। अब राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर किया है।शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर 2024 को इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनकी फाइल पटेल भवन के अलग-अलग विभागों में घूम रही थी।

आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले कड़क मिजाज अफसर शिवदीप लांडे का तबादला 9 अक्टूबर को कर दिया गया था तब पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस शिवदीप लांडे की जगह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राकेश राठी को पूर्णिया की कमान सौंप दी गई थी। भारतीय पुलिस सेवा 2006 बैच के अधिकारी शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद शिवदीप लांडे को पूर्णिया रेंज के आईजी पद से मुक्त कर दिया गया था उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी।