LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

पटना के मुख्य थाने के मेन गेट को सिक्कड़ से बंदकर सो रहे थे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने ASI समेत 4 को किया निलंबित, एक की गई नौकरी

PATNA POLICE - पुलिस सोती रहती है। यह बात सही साबित हुई है। पटना के एक थाने में मेनगेट बंद पुलिसवाले सो रहे थे। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद एसएसपी ने ASI और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

 पटना के मुख्य थाने के मेन गेट को सिक्कड़ से बंदकर सो रहे थे

PATNA - थाने में ड्यटी के दौरान लापरवाही बरतने पर पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक दारोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होनेवाले में दो महिला सिपाही भी शामिल हैं। वहीं सैप चालक की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। 

उक्त कार्रवाई बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। मामले में बताया गया कि ERSS- 112 के वाहन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी डी.पी.सी. 4092 निरंजन कुमार यादव, महिला सिपाही 1003 पूजा कुमारी, महिला सिपाही 6673 अनिता कुमारी थाने में सो रहे थे। इस दौरान ओडी पदाधिकारी ASI विजय खुद अपनी पैंट और बेल्ट खोलकर सो रहे थे। वहीं उन्होंने थाने के मेन गेट को भी सिक्कड़ से बंद कर दिया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने तत्काल एक्शन लेते हुए थाना इंचार्ज से मामले की जांच कराई, जिसके बाद चारों पुलिसकर्मयों को निलंबित कर दिया गया। वहीं ड्यूटी से अनुपस्थि रहे सैप चालक रवि कुमार को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया है।