LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

High court News: पटना हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार बड़ी तादाद में वकील बने सीनियर एडवोकेट, 30 अधिवक्तओं के नाम पर फुल बेंच ने लगाई मुहर

पटना उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने 47 वकीलों के नाम सीनियर अधिवक्ता के पद के लिए प्रस्तावित किए थे। विमर्श के उपरांत, पीठ ने 30 वकीलों को यह दर्जा प्रदान करने पर सहमति जताई।

Patna High court
30 वकील बने सीनियर एडवोकेट - फोटो : Hiresh Kumar

High court News: पटना हाईकोर्ट के सभी जजों की फुल बेंच के समक्ष 47 वकीलों को सीनियर एडवोकेट बनाये जाने के लिए नाम रखे गये,उनमें पूर्ण पीठ ने 30 वकीलों को ही  सीनियर एडवोकेट बनाये जाने पर सहमति दी।इतनी बड़ी संख्या में  पटना हाईकोर्ट ने पहली बार सीनियर एडवोकेट बनाया  है।

इन नये सीनियर एडवोकेट के नाम इस प्रकार से है।एडवोकेट अंशुल,अजय,साजिद सलीम खान,आशीष गिरी,संजीव मिश्रा,धर्मेश्वर मिश्रा,सर्वेश कुमार सिंह,जीतेन्द्र प्रसाद सिंह,संतोष कुमार,आलोक कुमार सिंह,राजू गिरी,सय्यद फिरोज राजा,एस एम अशरफ,आलोक कुमार चौधरी को सीनियर एडवोकेट बनाया गया।

इनके अलावा आलोक सिन्हा,प्रसून सिन्हा,सत्यवीर भारती,शेखर सिंह,आनंद कुमार ओझा,राजीव कुमार सिंह,प्रदीप कुमार,मनोज प्रियदर्शी,अभिनव श्रीवास्तव,विनोदानंद मिश्र,गौरांग चटर्जी, राजेश कुमार सिंह,डी वी पैथी और सुधांशु कुमार लाल को सीनियर एडवोकेट बनाया गया।इनके साथ दो महिला एडवोकेट नम्रता मिश्रा व अर्चना सिन्हा को सीनियर एडवोकेट बनाया गया।इस प्रकार से अब तक के पटना हाईकोर्ट के इतिहास में सबसे अधिक संख्या में  सीनियर एडवोकेट बनाये गए हैं।