LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar police news - बालू माफियाओं को संरक्षण देना और काम में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दो थानाध्यक्षों को किया निलंबित, सभी पुलिसकर्मियों को दे दी सख्त चेतावनी

Bihar police news - बालू माफियाओं से सांठगांठ और काम में लापरवाही बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने दो थानाध्यक्षों को निलंबित करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कड़ी चेतावनी भी दी है।

सारण एसपी कुमार आशीष
दो थानाध्यक्ष को किया निलंबित- फोटो : NEWS4NATION

CHHAPRA – बिहार में नए डीजीपी के आने के बाद सारण एसपी लगातार एक्शन में हैं। जहां उन्होंने बड़े अपराधियों की संपत्ति की पूरी जानकारी का रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं विभाग को भी दुरुस्त करने में जुट गए हैं। एसपी कुमार आशीष ने यहां भ्रष्टाचार और अवैध कार्यों में संलिप्त दो थानाध्यक्षों को निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश दिया है।

जिन दो थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की गई है। उनमें दिघवारा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार शामिल हैं, जिनपर पर अवैध बालू के परिवहन और बालू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा था। जिसमें इस मामले की जांच एसडीपीओ सोनपुर ने की है।

Diarch GO

वहीं निलंबित होनेवाले में डोरीगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार सिंह भी शामिल हैं। जिन्हें अपने कर्तव्यों में लापरवाही और अनुचित कार्यशैली के कारण निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनके स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

फिलहाल, निलंबन के बाद दिघवारा थाना का प्रभार जिला सूचना इकाई के अधिकारी अंकित कुमार सिंह को सौंपा गया है, जबकि डोरीगंज थाना का प्रभार साइबर थाना के अधिकारी दिलीप कुमार को दिया गया है।

NSIT
Nsmch

एसपी ने दी सख्त चेतावनी

एसपी कुमार आशीष ने कहा कि जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और किसी भी अधिकारी या कर्मी को अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा।