LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident: ट्रक-टेंपो की सीधी भिड़ंत में महिला की मौत, आठ ज़ख्मी, शादी से लौटते हुआ हादसा

Bihar Road Accident:एनएच-319 पर एक टेंपो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।...

Bihar Road Accident: ट्रक-टेंपो की सीधी भिड़ंत में महिला की
टेंपो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: कैमूर ज़िले के मोहनिया थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मामा देवगांव के पास एनएच-319 पर एक टेंपो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाज़ुक देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतका की पहचान धीरेंद्र कुशवाहा की पत्नी 39 वर्षीय देवंती देवी के रूप में हुई है। घायल यात्रियों में संतोष (35 वर्ष, पुत्र रामलाल पासी), सरोज (35 वर्ष, पुत्र वकील मौर्य), रीता देवी (35 वर्ष, पत्नी महेंद्र सिंह), निधि कुमारी (16 वर्ष, पुत्री राजगिरी सिंह), उषा देवी (40 वर्ष, पत्नी राजगिरी सिंह), सुगंधा देवी (38 वर्ष, पत्नी कैलाश सिंह), रीना देवी (40 वर्ष, पत्नी शिववचन), और जमुना देवी (40 वर्ष, पत्नी ईश्वर) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मामा देव गांव के रहने वाले थे और मोहनिया शहर के राधे कृष्णा मैरिज हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात शादी से लौटते वक्त ये हादसा हुआ। ट्रक के साथ टक्कर इतनी भयानक थी कि टेंपो सड़क किनारे पलट गया, अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-319 पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और ट्रक को ज़ब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

NSIT
Nsmch

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों की तहकीकात की जा रही है। मामा देव गांव में मातम पसरा है  शादी की रात मातम में बदल गई, घर की ख़ुशियाँ खून से सनी सड़क पर बिखर गईं।

रिपोर्टर - देवब्रत तिवारी