LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

युवक की पीट- पीटकर हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना के 48 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें रिंकू पासी,विजयमल नोनिया,पवन सूत पासी और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

Mohania
Mohania- फोटो : news4nation

Bihar News : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में इसी सप्ताह मंगलवार, 9 दिसम्बर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधी प्रवृत्ति के बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी खुर्शीद गद्दी के 28 वर्षीय पुत्र हलीम अली के रूप में हुई थी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मोहनिया थाने में आवेदन देकर 20 लोगों को नामजद करते हुए मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें रिंकू पासी,विजयमल नोनिया,पवन सूत पासी और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों द्वारा छापेमारी तेज कर दी गई है।

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं परिवार न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch