LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की बिगड़ी तबियत, बीईओ ने कर्मियों पर की कार्रवाई की मांग

Bihar News : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कर्मियों की लापरवाही से करीब एक दर्जन छात्राओं की हालत बिगड़ गयी. जिसके बाद बीईओ ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की
छात्राओं की बिगड़ी तबियत - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR :  जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। दिन शनिवार को विद्यालय की करीब 10 छात्राएं बीमार पाई गईं। सूचना पर तत्काल छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती लें जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ.संगीता सिन्हा ने उनका इलाज किया।

ज्ञात हो कि बीमार छात्राओं ने बताया कि वें एक सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं,लेकिन वार्डेन द्वारा उनका इलाज नहीं कराया गया,जिससे उनकी स्थिति और नाजुक हो रही थी।

बता दें कि इसी बीच अपराह्न 3:40 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्डेन कमला देवी और लेखापाल मोनिका विद्यालय से अपनी उपस्थिति बनाकर अनुपस्थित पाई गईं,जबकि उपस्थिति पंजिका में दोनों के हस्ताक्षर दर्ज थें। साथ ही निरीक्षण के समय अपराह्न 4:00 बजे तक छात्राओं को नाश्ता भी उपलब्ध नहीं कराया गया था। निरीक्षण प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस मामलें में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजितेश तिवारी द्वारा पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

वही इस संबंध में दुर्गावती सीएससी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर संगीता सिन्हा ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय से 10 बच्चों को लाया गया, जो सात दिनों से बीमार थे। इलाज कर उन्हें हॉस्टल भेज दिया गया। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट