LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

दोस्तों के साथ मछली मारने गया युवक रात भर नहीं लौटा, अब नदी से शब बरामद, गांव में हड़कंप

दोस्तों के साथ मछली मारने गया युवक रात भर नहीं  लौटा, अब नदी

Kaimur -: कैमूर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। भभुआ के वार्ड 15 निवासी  एक मछुआरे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सुवर्ण नदी में युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया डूबने से हुई मौत बता रही है, लेकिन झगड़े की बात भी सामने आ रही है… ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह साफ होगी। मृत युवक की पहचान भभुआ के वार्ड 15 कंचन नगर  25 वर्षीय मोहित मल्लाह के  रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि मोहित बीते गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ रोज की तरह नदी में मछली मारने गया था। लेकिन रात तक घर नहीं लौटा… सुबह भी जब वह नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। स्थानीय लोगों ने नदी में महाजाल डाला तो मोहित का शव बरामद हुआ।

Diarch GO

 राम बच्चन मल्लाह (मृतक के दोस्त) ने बताया कि “हम रात में घर आ गए थे… बीते दिन गुरुवार शाम को मोहित के साथ नदी के तट पर मछुआरों से किसी बात को लेकर कहासुनी के साथ गाली गलौज हो रही थी। उसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता…”

घटना की सूचना पर पहुंचे भभुआ नगर सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जिला प्रशासन से परिवार को मुआवजे की मांग की है। तो वही आगे उन्होंने बताया कि “मेरे वार्ड 15 का रहने वाला व्यक्ति मोहित था… जो बीते दिन गुरुवार को मछली मारने गया और आज उसकी मौत हो गई। यह जांच का विषय है, मैं जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करता हूँ।”

NSIT
Nsmch

वहीं भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने फोन पर बताया कि शुरुआती जांच में मामला डूबने से मौत का लग रहा है…हालाँकि, झगड़े की बात और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण पता चलेगा। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।”

रिपोर्ट --देवब्रत तिवारी, भभुआ (कैमूर)