LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News ; कैमूर में स्नान के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News ; कैमूर में स्नान के दौरान तालाब में डूबने से किश

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती गांव में तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण एक 12 वर्षीय बच्चे की डूब कर मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों  तालाब के पास पहुंचे तालाब से बच्चे को बाहर निकालकर आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया।  जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

मृत बच्चे की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती गांव निवासी  प्रेमचंद खरवार का 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया खरवार बताया गया। ग्रामीणों और परिजन के द्वारा  बताया गया कि कुछ लड़कों के साथ गांव के बाहर बने तालाब में नहाने के लिए गया था।  नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया।

कहा की घटना के बाद बच्चों ने गांव में दौड़कर हल्ला किया। हल्ला सुनकर हम गांव वाले तालाब के पास पहुंचकर उसमें से बच्चे को निकाल कर मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जांच कर बच्चे को मृत घोषित कर दिये। 

घटना की जानकारी मोहनिया पुलिस को दी गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। उधर इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत से की रिपोर्ट