LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Road Accident: भभुआ–मोहनिया पथ पर भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ऑटो, 7 घायल, 3 की हालत नाजुक

Bihar Road Accident: एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...

Bhabhua Mohaniya road accident
भभुआ–मोहनिया पथ पर भीषण सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: कैमूर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह भभुआ–मोहनिया पथ पर मरीचाव गेट के पास एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लगभग सुबह 11 बजे हुआ, जब मोहनिया से यात्रियों को लेकर भभुआ की ओर जा रही ऑटो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री ऑटो में ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में चली आ रही ऑटो अचानक लड़खड़ाई और चालक संभाल नहीं पाया। उसके बाद ऑटो सीधे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में घायल लोगों की पहचान अनिल राम (खजुरा, दुर्गावती), आकाश कुमार (मोहनिया), अमित कुमार ऑटो चालक (तेंदुआ, भगवानपुर), राजेंद्र प्रसाद (बड़का गांव, साबर), रुचि सिंह (रामगढ़, भगवानपुर), नेहा कुमारी (भगवानपुर) और दिव्या कुमारी (कर्णपुरा, दुर्गावती) के रूप में की गई है। इनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी वाहनों की सहायता से सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से की तस्वीरें लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ऑटो के अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार या सड़क पर अचानक आए किसी अवरोध की वजह से हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन इसके वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात है कि सभी घायलों का समय पर इलाज शुरू हो गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।