LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

जमीन विवाद में फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी 4 घंटे में गिरफ्तार, नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस का एक्शन

नई सरकार आने के बाद पुलिस के काम का तरीका बदल गया है। पुलिस ने जमीन विवाद में फायरिंग करनेवाले बदमाश को चार घंटे में जेल की हवा खिला दी।

 जमीन विवाद में फायरिंग करने वाला कुख्यात अपराधी 4 घंटे में

Kaimur - बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही पुलिस प्रशासन 'हाई अलर्ट' मोड पर नजर आ रहा है। अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में कैमूर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चैनपुर थाना क्षेत्र में जमीन की नापी के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी शैलेश पांडे उर्फ पीयूष पांडे को पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के घाटी गांव की है। पीड़ित अमरनाथ तिवारी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, 26 नवंबर को उनके जमीन की नापी चल रही थी। इसी दौरान दो पक्षों में झड़प हुई और एक पक्ष के शैलेश पांडे उर्फ पीयूष पांडे ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।

4 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर चैनपुर एसएचओ विजय कुमार ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज होने के महज 4 घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को डीहा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल और खोखा बरामद

डीएसपी मनोरंजन भारती ने पुष्टि की कि गिरफ्तार आरोपी शैलेश के पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और घटना स्थल से खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे एक बड़ी कामयाबी बताया है, क्योंकि आरोपी इलाके में अपना वर्चस्व जमाना चाहता था।

NSIT
Nsmch

आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार शैलेश उर्फ पीयूष पांडे का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। डीएसपी ने बताया कि यह वही अपराधी है जिसने 21 नवंबर को बिहार-यूपी बॉर्डर के महदैच चेकपोस्ट पर शराब के साथ पकड़े गए एक तस्कर को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने की कोशिश की थी।

इस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है और इलाके में कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहा था।

एक महीने में छठा हथियार बरामद

चैनपुर पुलिस के लिए यह महीना उपलब्धियों भरा रहा है। डीएसपी ने बताया कि पिछले एक महीने के भीतर चैनपुर थाना क्षेत्र से यह छठे हथियार की बरामदगी है। इसमें अब तक 2 पिस्टल, 2 कट्टा और 2 गन बरामद किए जा चुके हैं, जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

रिपोर्ट-  देवब्रत तिवारी