LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Police Crime: गजब भयो रामा, जुल्म भयो जी... सुर-ताल पर खाकी का टशन और हाथ से उड़े नोट, बार-बालाओं के डांस पर फिदा हुए दारोगा जी, SP ने भी चला दी कलम

Bihar Police Crime: गजब भयो रामा, जुल्म भयो जी... कैमूर से कानून-व्यवस्था और खाकी के अनुशासन का एक ऐसा अनूठा मज़ाकिया नज़ारा सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी दांतों तले उंगली दबा ले। ..

Kaimur Two ASIs Suspended
सुर-ताल पर खाकी का टशन और हाथ से उड़े नोट,- फोटो : reporter

Bihar Police Crime: गजब भयो रामा, जुल्म भयो जी... कैमूर से कानून-व्यवस्था और खाकी के अनुशासन का एक ऐसा अनूठा मज़ाकिया नज़ारा सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी दांतों तले उंगली दबा ले। शादी-ब्याह के माहौल में जहाँ आम लोग जश्न मनाते हैं, वहीं हमारे चैनपुर थाने के दो जांबाज एएसआई साहबान फर्ज की बंदिशें भूलकर महफिल-ए-रंग के सबसे मुरीद दर्शक बन बैठे। लेकिन अफसोस! महफिल का यह सुरूर तब काफूर हो गया जब किसी सिरफिरे ने इस रंगारंग जलसे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया की सड़क पर वायरल कर दिया।

कुर्सी-ए-खास, ठुमके और लुटते पैसे

मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान बार-बालाओं के डांस का दौर चल रहा था। भोजपुरी गीतों की धुन पर जब नर्तकियों ने कमर लचकाई, तो चैनपुर थाने में तैनात दो एएसआई सत्येंद्र कुमार और चंदन कुमार खुद को रोक न सके।वर्दी की मर्यादा ताक पर रखकर दोनों दारोगा जी ने बाकायदा पहली कतार में कुर्सी संभाली। सुर-ताल का लुत्फ उठाते हुए दोनों हाथों से खूब नोट उड़ाए गए। मानों पुलिस महकमे का सारा बजट इसी महफिल में लुटा देने की कसम खा ली गई हो।

हत्या और आर्म्स एक्ट के आरोपी संग जमाई महफिल

इस वायरल क्लिप ने तब और भी संगीन मोड़ ले लिया जब जाँच में यह खुलासा हुआ कि दारोगा जी सिर्फ नर्तकियों के लटके-झटकों के कायल नहीं थे, बल्कि उनके ठीक बगल में हत्या और आर्म्स एक्ट का नामजद फरार आरोपी अजीत यादव भी उसी ठाठ-बाठ से बैठकर जलसे का लुत्फ उठा रहा था। यानी एक तरफ कानून की रखवाली करने वाले और दूसरी तरफ कानून को ठेंगा दिखाने वाला मुजरिम दोनों साथ बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे!

डीएसपी का बयान और एसपी की सख्त कार्रवाई

मामले की खबर जैसे ही आलाधिकारियों तक पहुँची, महकमे में हड़कंप मच गया। कैमूर के पुलिस कप्तान (SP) शिखर चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच बैठाई।मामले की जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि एक वीडियो क्लिप संज्ञान में आया था जिसमें चैनपुर थाने के एएसआई सत्येंद्र कुमार और चंदन कुमार एक शादी समारोह में नर्तकी का डांस देखते और अनुशासनहीनता करते पाए गए।वीडियो में गंभीर अपराधों (हत्या व आर्म्स एक्ट) का आरोपी अजीत यादव भी पुलिसकर्मियों के साथ दिखाई दे रहा था, जो पुलिस गाइडलाइंस और आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है।

NSIT
Nsmch

यद्यपि यह वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है, परंतु पुलिस की छवि धूमिल करने और गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में एसपी के आदेशानुसार दोनों एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।खाकी का यह टशन अब उनके गले की फांस बन चुका है। जो हाथ कल तक नोट लुटा रहे थे, वे अब निलंबन की फाइल पर दस्तखत देख रहे हैं!

रिपोर्ट- देव तिवारी