LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: लापता महिला का शव बरामद, घर की छत पर प्लास्टिक के बोरे में मिली लाश

Bihar Crime: लापता घोषित की गई महिला का शव उसके ही घर की छत पर बने एक कमरे में प्लास्टिक के बोरे में रखा मिला।...

Bihar Crime: लापता महिला का शव बरामद,  घर की छत पर प्लास्टिक
घर की छत पर प्लास्टिक के बोरे में मिली लाश- फोटो : reporter

Bihar Crime: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH-19 के नज़दीक बरेज गाँव से दिल दहला देने वाली खबर आई है। शनिवार को लापता घोषित की गई महिला चांदनी देवी  का शव सोमवार की सुबह उसके ही घर की छत पर बने एक कमरे में प्लास्टिक के बोरे में रखा मिला। घर की सफाई के दौरान दुर्गंध आने पर परिजन अंदर गए तो बोड़े में शव ठूंस कर रखा हुआ और घटनास्थल पर खून के निशान दिखाई दिए। परिजनों ने तुरंत मोहनिया पुलिस को सूचना दी।

मृतका की पहचान कुदरा थाना अंतर्गत जरुहा निवासी प्रजापति मिश्रा की पत्नी के रूप में हुई है। पति प्रजापति का आरोप है कि जब वे थाने में शिकायत करने गए तो पुलिस ने उनकी बात गंभीरता से नहीं ली और उनके परिवार को उनकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी; वे यह भी कहते हैं कि उन्होंने जांच के लिए मोबाइल नंबर दिए थे लेकिन सही तरीके से कार्रवाई नहीं हुई।

Diarch GO

मोहानिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जांच से यह संकेत मिलता है कि हत्या कर शव को छुपाया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच के लिए FSL टीम बुलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस ने शव के साथ मिले साक्ष्यों की जब्ती शुरू कर दी है और परिजनों के बयानों के आधार पर संभावित तफ्तीश की जा रही है। जिले में रोशनपुर, जरुहा और आसपास के गांवों में शोक और सनसनी है; परिजन मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ़ दिया जाए। मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी