LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Police Accident: बिहार में सड़क दुर्घटना में डीएसपी समेत चार पुलिस अफसर लहूलुहान, गलत दिशा से आ रही ट्रक ने मचाया कहर, पुलिस की कार में मारा टक्कर

Bihar Police Accident: बिहार में सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। एक तो मौसम प्रतिकूल उसपर से वाहनों के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

DSP Among 4 Officers Injured
सड़क दुर्घटना में डीएसपी समेत चार पुलिस अफसर लहूलुहान- फोटो : social Media

Bihar Police Accident: बिहार में सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। एक तो मौसम प्रतिकूल उसपर से वाहनों के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।  कैमूर जिले में शनिवार की सुबह कानून के रखवालों पर ही हादसे की ऐसी गाज गिरी कि सड़क खून और सायरन की आवाज़ से गूंज उठी। मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक और पुलिसकर्मियों की कार के बीच हुई भीषण टक्कर ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में भभुआ मुख्यालय के डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात ठप पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक, सभी पुलिसकर्मी पटना से भभुआ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार दादर के पास पहुंची, तभी गलत दिशा से आ रही एक भारी-भरकम ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे में कार सवार पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए और पल भर में सब कुछ बदल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर ने गलत लेन में वाहन चला रखा था, जो इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही मोहनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सायरन, चीख-पुकार और टूटे वाहनों के बीच घायलों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल परिसर में भी हड़कंप मच गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल इलाज शुरू किया। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर विंध्याचल सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर थी, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और गलत दिशा में दौड़ते भारी वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस सड़क पर कानून की निगरानी करने वाले अफसर खुद घायल हो जाएं, वहां आम लोगों की सुरक्षा का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह महज लापरवाही थी या रफ्तार और नियमों की खुली अवहेलना।

NSIT
Nsmch