LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: डॉक्टर गायब, गंदगी हावी, स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली, अचानक छापा से अस्पताल में हड़कंप!

Bihar News: लंबे समय से लापरवाही और अव्यवस्था की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जब एसडीओ अस्पताल पहुँचे, तो वहां मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Doctors missing filth rampant
अचानक छापा से अस्पताल में हड़कंप! - फोटो : reporter

Bihar News: कैमूर जिले के अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में उस समय जबरदस्त हड़कंप मच गया, जब अनुमंडल पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार पांडे ने बुधवार को बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर दिया। लंबे समय से लापरवाही और अव्यवस्था की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जब एसडीओ अस्पताल पहुँचे, तो वहां मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निरीक्षण के दौरान जैसे ही एसडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर देखा, सच सामने आ गया कई डॉक्टरों के नाम रजिस्टर में दर्ज थे, मगर वे ड्यूटी पर नदारद पाए गए। हैरत की बात तो यह रही कि अस्पताल के उपाधीक्षक तक अपनी जिम्मेदारी से अनुपस्थित पाए गए। वार्डों में तैनात कई स्वास्थ्यकर्मी भी समय पर मौजूद नहीं थे। इस पर एसडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण की मांग की।

Diarch GO

 औचक निरीक्षण में  साफ-सफाई में कोताही के साथ अस्पताल के निरीक्षण में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली।वार्डों में गंदगी फैली हुई थी,कूड़े-कचरे के निस्तारण की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी,शौचालयों की हालत दयनीय थी।यह दृश्य देखकर एसडीओ ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया।

निरीक्षण के दौरान कई मरीजों और उनके परिजनों ने भी अपनी शिकायतें एसडीओ के सामने रखीं।मुख्य समस्याएँ  समय पर डॉक्टरों का नहीं मिलना, दवाइयों की लगातार कमी, कई विभागों में स्टाफ की लापरवाही और ढिलाई थीं।

NSIT
Nsmch

एसडीओ ने सभी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने साफ कहा कि  अस्पताल में अनुशासन व समयपालन सुधारना अनिवार्य है, अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु रिपोर्ट तैयार की जा रही है, साफ-सफाई और मरीज सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।इस औचक जांच ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में अब भी कई खामियाँ मौजूद हैं। प्रशासन की कार्यवाही के बाद अस्पताल वास्तव में सुधरेगा या फिर हालात जस के तस रहेंगे, यह आने वाला समय बताएगा।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन रिपोर्ट तैयार कर रहा है और कई डॉक्टरों व कर्मचारियों से जवाब-तलब किया गया है।आगे की कार्रवाई पर नज़र बनी रहेगी।

रिपोर्ट- देव तिवारी