LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

RJD से भाजपा में आई महिला विधायक का अपने ही क्षेत्र में ही हुई विरोध, लौटना पड़ा वापस, वीडियो वायरल

RJD से  भाजपा में आई महिला विधायक का अपने ही क्षेत्र में ही

Kaimur - मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर गांव के गोवर्धनपुर व रामपुर टोला के समीप रविवार की देर शाम चुनाव प्रचार करने पहुंची मोहनिया विधायक संगीता  कुमार का लोगों ने जमकर विरोध किया.जिसका वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.

विरोध के दौरान सुरक्षा को लेकर विधायक संगीता कुमारी अपनी गाड़ी में बैठना मुनासिब समझा.जिसके बाद वहा से वापस लौट गई। बता दें कि मोहनिया विधानसभा के कुदरा प्रखंड का रोहतास का सीमा मोहनपुर गांव का टोला रामपुर और गोवर्धनपुर हैं. जहां चुनाव प्रचार के लिए संगीता कुमारी पहुंची हुई थी।विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्र में विकास का कार्य नहीं हुआ है।

गौरतलब हो कि संगीता कुमारी 2020विधानसभा चुनाव में राजद से चुनाव जीती थीं,लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गई।और इस बार 2025 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सिंबल पर चुनावी मैदान में हैं।

मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने फोन पर कहा की एक महिला विधायक के साथ जिस तरह पूर्व नियोजित तरह से दुर्यव्यवहार किया गया.विरोध करना सभी का अधिकार हैं। लेकिन इस तरह से किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार कदाचित उचित नहीं हैं। इस से पहले भी मोहनिया विधायक संगीता कुमारी के द्वारा चंचल यादव को धमकी का ओडियो वायरल हुआ था।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर - देवव्रत तिवारी