LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime news - बड़े ब्रांड के नाम पर यहां चल रही नकली मिनरल वाटर बोटल की फैक्ट्री, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लगाया ताला

बिहार के भभुआ (कैमूर) में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर नकली मिनरल वाटर फैक्ट्री 'धीरज इंटरप्राइजेज' को सील कर दिया गया। नामी ब्रांड 'क्लियर' की नकल कर बनाए जा रहे लाखों के नकली उत्पाद जब्त। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Bihar Crime news - बड़े ब्रांड के नाम पर यहां चल रही नकली मि

Kaimur - दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के सख्त रुख के बाद बिहार के कैमूर जिला मुख्यालय में अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। शनिवार को भभुआ के दादरा रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज पर पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी की गई। कोर्ट के आदेश पर हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके और स्थानीय कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

ब्रांड की नकल का खुलासा 

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस यूनिट में नामी ब्रांड 'क्लियर' (Clear) की हूबहू नकल कर 'क्लियर प्लस कॉपर' के नाम से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री के अंदर नामी ब्रांड से मिलते-जुलते लेबल और पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल कर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा था। यह कार्रवाई ट्रेडमार्क उल्लंघन और नकली उत्पादों के निर्माण को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

लाखों का सामान जब्त और प्लांट सील 

छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार पानी की बोतलें, नकली स्टिकर, रैपर और अन्य पैकेजिंग मशीनें बरामद की गईं। जब्त किए गए सामान की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। साक्ष्यों को संकलित करने के बाद, कोर्ट के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में फैक्ट्री परिसर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारियों की मौजूदगी 

पूरी सर्च और जब्ती की प्रक्रिया कानूनी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी और दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा विशेष रूप से मौजूद रहे। उनकी देखरेख में ही एक-एक सामान की लिस्टिंग की गई और कानूनी कागजातों को तैयार किया गया।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी 

अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस बिंदु पर काम कर रही हैं कि इस नकली पानी की सप्लाई किन-किन जिलों और ग्रामीण इलाकों में की जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद से जिले में अवैध रूप से पैकेज्ड वाटर का काम करने वाले अन्य संचालकों में भी भारी डर का माहौल है।

Report - Devbrat tiwari