LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News : कैमूर में अधौरा पहाड़ी पर सवारी पिकअप का टायर फटने से पलटी गाड़ी, हादसे में 15 लोग हुए जख्मी, तीन की हालत गंभीर

Bihar News : कैमूर सवारियों से भरी एक पिकअप वैन का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर ही पलट गया। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.....पढ़िए आगे

Bihar News : कैमूर में अधौरा पहाड़ी पर सवारी पिकअप का टायर फ
पिकअप ने मारी पलटी - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के अधौरा पहाड़ी स्थित पचमहुला गांव के पास सवारी पिकअप का चक्का फटने से पिकअप अनियंत्रित हो कर पहाड़ी पर पलट गया, इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायलों का इलाज अधौरा पीएचसी में किया जा रहा है। 

घायलों में लोहारा थाना क्षेत्र के पचमाहुल गांव निवासी रामजी उरांव की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीना देवी एवं लोंदा गांव निवासी पतलु यादव की 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी तथा रोहतास जिला के नाटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोली गांव निवासी उपेंद्र उरांव की 40 वर्षीय पत्नी सल्या देवी बताई जाती है। इन तीनों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। 

Diarch GO

वहीं सदर अस्पताल पहुंचे घायल के परिजन ने बताया कि लोंदा गांव से अधौरा के लिए सवारी पिकअप वाहन चलता है। सभी लोग पिकअप से अधौरा अपने अपने काम से जा रहे थे, जहां बीच रास्ते में पचमाहुल गांव के पास घाटी पर पिकअप का टायर अचानक फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पिकअप पर 20 से 25 लोग सवार थे। इस हादसे में महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अधौरा पीएचसी ले जाया गया, जहां से तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर अधौरा थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

NSIT
Nsmch

देवब्रत की रिपोर्ट